स्कार्पियो की टक्कर से पुजारी घायल
कामां. रविवारदेर शाम कामां-भरतपुर मार्ग पर डाक बंगला के सामने स्कार्पियों की टक्कर से पैदल घर जा रहा पुजारी गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कस्बा के करतार कॉलोनी निवासी कालका मन्दिर का पुजारी लक्ष्मण पुत्र बूची लाल शर्मा देर शाम कालका मन्दिर में पूजा अर्चना के बाद पैदल अपने घर लौट रहा था। तभी डाक बंगले के सामने कामां-भरतपुर मार्ग पर तेजगति से आती हुई एक स्कार्पियों ने टक्कर मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया।