बालिका छात्रावासों पर डीईओ रखेंगे नजर
भरतपुर. गर्ल्सहॉस्टलों में रहने वाली छात्राओं की साल-संभाल की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई है। माध्यमिक सेटअप के तहत संचालित राजकीय और गैर राजकीय बालिका छात्रावासों में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं पर रोकथाम और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रत्येक माह अपने कार्य क्षेत्र में संचालित छात्रावासों का निरीक्षण करना होगा।
शेष| पेज 15
बालिका छात्रावासों पर...
माध्यमिकसेटअप के तहत जिले में कामां, नदबई, जुरहरा सेवर आदि ब्लॉक में राजकीय बालिका छात्रावास संचालित हो रहे हैं। छात्रावासों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक सुवालाल ने विभाग के समस्त उप निदेशक माध्यमिक को इस संबंध निर्देश जारी किए है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने छात्रावासों में बालिकाओं के साथ दुर्व्यवहार की रोकथाम की पालना के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को राजकीय और गैर राजकीय बालिका छात्रावासों का निरीक्षण कर हर माह रिपोर्ट देने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए हैं।