नहीं लगा मंदबुद्धि युवक का सुराग
कामां | कस्बेके गयाकुंड मोहल्ले से 20 जनवरी को लापता हुए 18 वर्षीय युवक का 22 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस भी गुमशुदा को तलाशने में नाकामयाब रही है। कस्बे के गयाकुंड मोहल्ला निवासी मंदबुद्धि मांगू पत्र खुशीराम लोधा 20 जनवरी को दोपहर बाद अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने बताया कि वह बोलने में असमर्थ है और उसके बांये हाथ पर पिता का नाम मोबाइल नंबर लिखा हुआ है।