ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर युवक घायल
कामां | गांवविलंग में बुधवार को ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हजारीवास निवासी आदिल मेव ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी ढोने का काम कर रहा था। तभी वह अचानक ट्रैक्टर से गिर गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां से गंभीर हालत के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया।