- Hindi News
- नपा नहीं दे रही आयुर्वेद औषधालय को पट्टा
नपा नहीं दे रही आयुर्वेद औषधालय को पट्टा
कामां | राजकीयआयुर्वेद औषधालय को पट्टा देने में नपा आनाकानी कर रही है। चार माह पहले खुद कलेक्टर भी औषधालय को पट्टा देने के लिए मौखिक आदेश दे चुके हैं। लेकिन अभी पट्टे की फाइल नगर पालिका कार्यालय में लंबित है।
पिछले 16 साल से नगरपालिका की भूमि पर राजकीय आयुर्वेद औषधालय संचालित हो रहा है। कुछ माह पहले भूमि का स्वामित्व दिलाने के लिए नगरपालिका में आवेदन किया गया था। पट्टा नहीं मिलने पर इस मामले को लेकर 19 नबंवर को पंचायत समिति भवन में बैठक के दौरान जिला कलेक्टर को अवगत कराया गया था। कलेक्टर ने नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी को तत्काल प्रभाव से पट्टा जारी करने के मौखिक आदेश प्रदान किए थे। लेकिन अभी समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। राजकीय आयुर्वेद औषाधालय के प्रभारी वैद्य मदनमोहन शर्मा ने बताया कि जब इस बारे में नपा के अधिशाषी अधिकारी से बात की तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
इस मामले में नगरपालिका ईओ पुरुषोत्तम अवस्थी से बात की तो उन्होंने बताया कि कार्यालय आने पर संबंधित मामले की पत्रावली दिखवाकर उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। फिलहाल इसके संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं है।