कीड़े मारने की दवा पिलाई
राष्ट्रीयकृमि उन्मूलन दिवस पर बृज नगर आंगनबाड़ी केन्द्र पर चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. प्रशांत कुमार एवं सीएमएचओ डॉ. हरेंद्र सिंह ने बच्चों को एलबेंडाजोल दवा पिलाई। इस अवसर पर शिशु स्वास्थ अधिकारी डॉ. सत्यवीर सिंह ने बताया कि कृमि उन्मूलन कार्यक्रम जिले के सभी 1984 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 10 से 13 फरवरी तक चलाया जाएगा। एसएसए के मुकेश कुमार ने बताया कि अनुपस्थित रहे बच्चों को 13 फरवरी को गोली खिलाई जाएंगी।
रूपवास| ब्लॉकके सरकारी विद्यालयों में कृमि नियंत्रण दिवस मंगलवार को मनाया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य कप्तान सिंह की अध्यक्षता में विद्यार्थियों के हाथ धुलवाए भोजन के बाद गोली खिलाई गई। इस मौके पर रामप्रकाश परमार, पंकज लता, दीनदयाल, नीलम त्रिवेदी आदि मौजूद थे। वहीं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, ग्राम चैकौरा, समाहद, सिरसौदा, काचेरा में भी कृमि नाशक गोली खिलाई।
कामां| एसडीएमबल्देव राम चौधरी ने बच्चों को दवा पिलाकर कृमि नियंत्रण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केडी शर्मा ने कहा कि 10 से लेकर 13 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में राजकीय विद्यालयों आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कृमि नियंत्रण की दवाई मुफ्त पिलाई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कृमि संक्रमण से बचाव के तरीके भी बताए स्वाइन फ्लू के बारे में बताया। इस मौके पर विकास अधिकारी के के जैमन आदि मौजूद थे।
नगर| कृमिसे मुक्ति के लिए वार्ड संख्या 18 के आंगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों को दवा पिलाई गई। इस मौके पर महिला पर्यवेक्षक रश्मि मीणा ने महिलाओं को बच्चों में खून की कमी कुपोषण से होने वाले हानिकारक रोगों की जानकारी दी तथा बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा पिलाई। इस मौके पर अंजना कपूर, मीरा देवी, राजवती, सावित्री, ओमवती आदि मौजूद थी। इसी प्रकार ग्राम पंचायत रसिया के आंगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों को दवा पिलाई गई।
भुसावर| कस्बेमें बच्चों के पेट में पलने वाले कीड़ों को मारने के लिए दवा पिलाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन बीसीएमओ डॉ. बीएल मीणा ने किया। इस मौके पर हुकम चन्द शर्मा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थी।
बाबूला| क्षेत्रके बौरई आंगनबाड़ी केंद्र विद्यालयों में बच्चों को डी-वार्मिंग की मुक्ति के लिए दवा पिलाई गई। सीडीपीओ महेंद्र अवस्थी ने बताया कि ये कार्यक्रम तीन दिन चलाया जाएगा।
कैथवाड़ा| राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को पेट में कीड़े मारने की दवा पिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलवंत सिंह थे। प्रधानाचार्य नानक चंद शर्मा ने पेट के कीड़ों से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी।
नगर | बच्चों को दवा पिलाती पर्यवेक्षक।