हरिबोल बाबा को दी धमकी
कामां | सालोंसे धार्मिक महत्व के पहाड़ों पर खनन बंद कराने के लिए आंदोलन करने वाले हरिबोल बाबा ने जान से मारने की धमकी की शिकायत पुलिस एसडीएम से की है। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि जब विलंग के पहाड में अवैध खनन होता देख अवैध खनन कर्ताओं खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टरों की फोटो खींच ली तो वहां अवैध खनन में लगी जेसीबी मशीन के मालिक खनन कर्ताओं ने बाबा हरिबोल दास का पीछा कर गांव में रोककर अभद्र व्यवहार किया।