प्रधानाध्यापिका सम्मानित
कामां। माध्यमिकशिक्षा बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम देने शैक्षणिक क्षेत्र में गुणवत्ता उत्कृष्ट कार्यों के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालय नंदेरा की प्रधानाध्यापिका ब्रजेश कुमारी को पिछले दिनों भरतपुर में सम्मानित किया गया। राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने नगर निगम सभागार में हुए कार्यक्रम में उनको सम्मानित किया।