पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने गौ तस्करों से 13 गायों को मुक्त कराया, मामला दर्ज

पुलिस ने गौ तस्करों से 13 गायों को मुक्त कराया, मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानापुलिस ने कनवाड़ी गांव में गौ तस्करों से 13 गायों को मुक्त कराया है, जिनमें एक गाय मृत मिली है। पुलिस ने मौके से एक पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ गौ वध अधिनियम में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी कप्तान सिंह ने बताया मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कनवाड़ी गांव में गौ तस्करों द्वारा गाड़ियों से गायों को उतारा जा रहा है।

सूचना पर कामां सीओ राजपाल गौदारा एवं क्यूआरटी एवं स्थानीय पुलिस ने मुखबीर के द्वारा बताए हुए स्थान पर दबिश दी। जहां पुलिस की गाड़ियों को देख कर गौ तस्कर, गायों और पिकअप गाड़ी को छोड़ कर सरसों के खेतों में से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से बारह गाय-बछड़ों को जब्त कर लिया,जबकि एक गाय मरी हुई मिली। मरी हुई गाय का मौके पर ही पशु चिकित्सा प्रभारी पी पी सिंह द्वारा पोस्ट मार्टम कराया गया तथा शेष बची गायों को गौशाला भेज दिया।

पुलिस ने कनवाड़ी निवासी युसुफ पुत्र दीनू, हन्नी पुत्र कुंदन, काढ़ा पुत्र दीनू मेव, घाटमीका निवासी आजाद पुत्र इस्माइल, शमीन पुत्र आसीन, आसाब पुत्र जयसिंह, ताहिर उर्फ फुल्लां पुत्र अहमद, इन्ना पुत्र हारुन मेव के खिलाफ गौवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गौतस्कर को पकड़कर पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

पहाड़ी। पुलिस द्वारा जब्त तस्करों की पिकअप गाड़ी में गोवंश।