नंदेरा अटल सेवा केन्द्र से बैटरी चोरी
कामां| ग्रामपंचायत मुख्यालय के गांव नंदेरा स्थित अटल सेवा केन्द्र से बैटरी चोरी होने का मामला चौकीदार द्वारा पुलिस में दर्ज कराया गया है।
चौकीदार जाकर हुसैन ने दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि अटल सेवा केन्द्र नंदेरा से 5 फरवरी को चोर सौर ऊर्जा संयंत्र के 8 बैटरी चोरी कर ले गए। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।