- Hindi News
- कामां में ट्रोला कार की भिड़ंत, पांच घायल
कामां में ट्रोला कार की भिड़ंत, पांच घायल
कामां| कस्बेके बाइपास चौराहा के निकट रविवार रात्रि ट्रोला कार में भिड़ंत हो गई। घटना में पांच जने घायल हो गए, जिनको कामां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।
इसमें दो जनों की हालत गम्भीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कोसीकला निवासी मुकेश, विजय, रमेश, अमन, अवधेश कार में सवार होकर शादी समारोह से वापस कोसीकला लौट रहे थे कि बाइपास चौराहे के निकट अज्ञात ट्रोला ने टक्कर मार दी। घटना में कार में सवार पांचों लोग घायल हो गए। उपचार के लिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।