पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए प्रदर्शन

हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कामां. कस्बेके लोगों ने गुरुवार दोपहर को बालिका की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लाल दरवाजे से जुलूस निकालकर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को दिया। मीणा समाज के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि कस्बा के गयाकुंड मोहल्ला की आठ वर्षीय बालिका 9 सितम्बर को गयाकुंड मेले से लापता हुई थी। जिसका 11 सितम्बर को गयाकुंड के निकट शव मिला था। मामले में पुलिस प्रशासन ने सात दिवस में अपराधियों को पकड़वाने का आश्वासन दिया था। लेकिन सात दिवस बीत जाने के बाद भी आज तक अभियुक्तों को नहीं पकड़ा है। ज्ञापन में चेतावनी दी कि शीघ्र ही बालिका के हत्यारों को नहीं पकड़ा गया तो धरना प्रदर्शन कामां बंद कराने के कदम उठाए जा सकते हैं।