पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेवात रोजगार शिविर 23 को कामां में

मेवात रोजगार शिविर 23 को कामां में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. जिलारोजगार कार्यालय परिसर की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कामां में 23 सितंबर को विशेष मेवात रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी डॉ. मसरूर अहमद ने बताया कि शिविर में बेरोजगार का पंजीयन नवीनीकरण किया जाएगा एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, अल्पसंख्यक ऋण योजना, ग्रामीण पोप योजना के आवेदन एवं राजस्थान कौशल विकास के प्रशिक्षण स्नातक युवा बेरोजगारी भत्ते के आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में मेवात क्षेत्र के युवा अपने मूल प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता एवं जाति प्रमाण पत्र लेकर उपस्थित हों।