बालाजी मन्दिर पर भव्य दर्शनों का आयोजन
कामां | बालाजीमन्दिर के संस्थापक महंत शुकदेव मुनी जी द्वारा शुरू किये गये बसंतोत्सव आयोजन परम्परा के तहत शुक्रवार बसंतपंचमी को श्री बालाजी महाराज के भव्य फूल श्रृंगार-छप्पन भोग, अन्नकूट महोत्सव के दर्शन, आकर्षक रोशनी भजन-कीर्तन के साथ आयोजित होंगे। महंत पंडित श्रीनाथ शर्मा ने बताया मंदिर में अखण्ड रामचरित मानस पाठ कथा जारी है। मंदिर को ध्वजा-पताका, बंदनवारों आकर्षक रंगीन रोशनी से सजाया गया है। बसंत पंचमी पर्व पर भव्य दर्शन महाआरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।