पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कामां| बिजलीनिगम ने बुधवार को कस्बा सहित पहाड़ी जुरहरा क्षेत्र

कामां| बिजलीनिगम ने बुधवार को कस्बा सहित पहाड़ी जुरहरा क्षेत्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कामां| बिजलीनिगम ने बुधवार को कस्बा सहित पहाड़ी जुरहरा क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर करीब 4 लाख 80 हजार रुपए की चोरी पकड़ी है।

एईएन आनन्द तिवाड़ी ने बताया कि गांव धर्मशाला में दस स्थानों पर करीब दो लाख, पहाड़ी क्षेत्र के गांव जोतगामेती में दो स्थानों से करीब 80 हजार, विरार गांव के सात स्थानों पर करीब 2 लाख की बिजली चोरी पकड़ी गई है। वहीं कामां कस्बा में दो बिजली कनेक्शन काट कर 93 हजार रुपए वसूल किए हैं। सबलाना विरार में 15 कनेक्शन काटे जिन पर करीब 3 लाख 75 हजार बकाया चल रहे हैं। इसके अलावा जुरहरा क्षेत्र के गांव कंचननेर, बमनवाड़ी जुरहरा कस्बा में 19 कनेक्शन काटे गए, जिन पर करीब पांच लाख 80 हजार रुपए बकाया है। अभियान में जेईएन संदीप मीणा, नितेष तिवाड़ी, जीतेश मीणा सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

बिजली निगम ने कामां में पकड़ी चोरी, काटे कनेक्शन

खबरें और भी हैं...