धुनाई कर पुलिस को सौंपा बाइक चोर
कामां | मंगलवारदोपहर को पंचायत समिति परिसर स्थित अटल सेवा केन्द्र के बाहर खड़ी बाइक को चोरी कर ले जाते एक बाइक चोर को लोगों ने दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस सौंप दिया। पुलिस के अनुसार जुरहरा थाने के गांव बमनवाड़ी निवासी तौफीक बाइक चोरी कर ले जा रहा था। उसकी लोगों ने धुनाई कर दी।