पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कामां फतेहपुर कला में बनेंगे बालक बालिका छात्रावास

कामां फतेहपुर कला में बनेंगे बालक-बालिका छात्रावास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अल्पसंख्यकमामलात विभाग निदेशालय की ओर से बहुद्देशीय विकास कार्यक्रम के तहत जिले की पंचायत समिति कामां के गांव फतेहपुर कला में दो छात्रावास निर्माण के लिए 381.22 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की है। इस लागत से फतेहपुर कलां में 50 बैड का एक बालक छात्रावास एवं 50 बैड का एक बालिका छात्रावास निर्माण कराया जाएगा। विभाग ने इन दोनों ही छात्रावासों के लिए 190.61-190.61 लाख रुपए की स्वीकृति सार्वजनिक निर्माण विभाग को जारी की है। एक छात्रावास निर्माण में 190.61 रुपए की लागत का पांच मदों में उपयोग किया जाएगा। इनमें केंद्र सरकार की ओर से 135.49 लाख रुपए की राशि से भवन निर्माण, 38.62 लाख रुपए की राशि से आंतरिक सेवाएं, 7.50 करोड़ रुपए की राशि से स्पेशियली फिक्सर, 4 लाख रुपए की राशि से जल संग्रहण एवं 5 लाख रुपए की राशि पर्यवेक्षण एवं आकस्मिक व्यय के लिए स्वीकृत की गई है। इन छात्रावासों का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। इसे लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने कामां के अधिशाषी अभियंता को जमीन की उपलब्धता एवं तकमीना आदि की कार्यवाही पूर्ण कर आवश्यक प्रगति रिपोर्ट शीघ्र भेजने को कहा है। वहीं अधिशाषी अभियंता द्वारा छात्रावासों के लिए जमीन की तलाश तेज कर दी है।

खबरें और भी हैं...