छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में 20 मिनट फायरिंग, 8 घायल
कैथवाड़ाके गांव घोघोर में छेड़छाड़ की घटना को लेकर गुरुवार सुबह दो पक्षों में आपस में झगड़ा हो गया, इसमें करीब 20 मिनट तक फायरिंग हुई। दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। इस से गांव में तनाव हो गया और एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात की गई है।
गांव के महबूब परिवार की लड़की गुरुवार सुबह उपले थापने गई थी। तभी आसीन परिवार के हुनेफा पुत्र इदरीश ने छेड़छाड़ कर दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से फायरिंग होने लगी, इसमें महबूब पक्ष की पाकीजा पुत्री फकरु के सीने में गोली लग गई। फरजाना पुत्री महबूब के पैर में छर्रे लगे तथा महबूब की प|ी घोटी के पत्थरों से चोट आई है। पाकीजा तथा फरजाना को राजकीय अस्पताल सीकरी ले गए। यहां से दोनों को अलवर रैफर कर दिया। जहां पाकीजा की हालात गंभीर बताई जा रही है।
इनके अलावा आसीन पक्ष के जिलेश पुत्र आसीन, जुबेर पुत्र सफीक, वाजिद पुत्र सफीक के शरीर में छर्रे लगे हैं तथा मजीदन हुनीजा के लाठी की चोट लगी है। इनके भी परिजन इन्हें सीकरी अस्पताल ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा गांव में हालात संभाले।कामां सीओ राजपाल गोदारा ने घटना स्थल पर जाकर के मौका मुआयना किया तथा दोनों पक्षों से पूछताछ की। दोनों पक्षों की लाठियों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। गांव में शांति बनाए रखने के लिए दो पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
कैथवाड़ा. घटना स्थल का मुआयना करते अधिकारी।
भरतपुर/कुम्हेर| गांवथैरावर में भी छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े में सात लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि विजयसिंह पुत्र मांगीलाल जाट ने दर्ज कराई रिपोर्ट मेंें बताया कि गुरुवार सुबह उसकी भाभी लक्ष्मी गोबर डालने खेत पर जा रही थी। तभी रास्ते में प्रवेश कुमार ने उसके साथ छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़ दिए। इसकी शिकायत करने आरोपी युवक के घर गए तो प्रवेश, गोकुल, धर्मेंद्र आदि लोगों ने ईट-पत्थरों से हमला करने के साथ ही फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें विजयसिंह और पुष्पेंद्र घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के भूरा पुत्र मदनसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पुत्र धर्मेंद्र गेहूं की फसल में पानी देने खेत पर गया था। शेष| पेज 15
जहांविश्वेंद्रसिंह, भूपेन्द्र, मुकेश, केहरी सहित कई लोग लाठी-डंडा बंदूक लेकर आए। इस पर वह पास के गांव लांकी की ओर भाग गया। जहां से उसने फोन करके परिजनों को बुला लिया और उनके साथ गांव थैरावर पहुंच गया। जहां फिर से हमलावरों ने लाठी-डंडा बंदूक लेकर हमला कर दिया। फायरिंग करके धर्मेंद्र, सुमंती, छैलबिहारी, धर्मवीर, पवन को घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।