सिविल कोर्ट के लिए निकाली मशाल रैली
सिविलकोर्ट की मांग को लेकर गुरुवार को अभिभाषक संघ ने मशाल रैली निकल कर सिविल कोर्ट की मांग की।
सिविल कोर्ट संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजवीर सिंह दायमा के नेतृत्व में अभिभाषक संघ ने सातवें दिन भी हड़ताल जारी रखी और एसडीएम कोर्ट के सामने सभी सदस्यों ने मशाल जला कर रैली निकाल कर जन चेतना को जगाने का कार्य किया गया। दायमा ने बताया की पहाड़ी उपखंड के लोग करीब 35 किलोमीटर दूरी का सफर तय करके कामां पहुंचने पर बहुमूल्य समय के साथ पैसे की भी बर्बादी होती है। पहाड़ी मेंे सिविल कोर्ट खुलने के बाद कस्बावासियों की समस्या का समाधान होगा एवं उन्हें होने वाली परेशानी एवं अनावश्यक खर्च से भी निजात मिल सकेगी।
उन्होंने बताया सिविल कोर्ट की मांग के आंदोलन के लिए उपखंड की सभी पंचायतों के सरपंचों और पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों का आंदोलन में सहयोग लिया जाएगा। जिसके लिए आंदोलन की रणनीति तैयार की जा रही है। इस मौके पर राजवीर सिंह दायमा, श्याम साहू, अशोक त्रिगुणायत, प्रमोद शर्मा, शीशराम आदि मौजूद थे।
पहाड़ी. सिविल कोर्ट की मांग को लेकर मशाल जलाकर जनचेतना रैली निकालते लोग।