पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टोल वसूली के विरोध में किया प्रदर्शन

टोल वसूली के विरोध में किया प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कामां| क्षतिग्रस्तरोड़ों पर टोल वसूली का निर्धारित समय पूरा होने के बाद भी चल रही टोल वसूली के विरोध में टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम को को ज्ञापन दिया है। टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष बृजेश तिवाड़ी के नेतृत्व में वाहन संचालकों ने कामां पंचायत समिति के वीसी कक्ष के समक्ष प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में क्षतिग्रस्त टोल रोड़ो पर चल रही टोल वसूली को तुरंत प्रभाव से बंद कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में दिनेश गेलू, बाबूलाल, जसवंत सिंह, मुरारीलाल, उम्मर, वीरू शर्मा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...