- Hindi News
- रिटायरमेंट से एक दिन पहले कर दी भूमि की फर्जी रजिस्ट्री
रिटायरमेंट से एक दिन पहले कर दी भूमि की फर्जी रजिस्ट्री
जमीन का बाजार भाव करीब दो करोड़ रुपए
भास्करन्यूज . कामां
तहसीलदारउम्मेदसिंह ने गत 27 नवंबर को सेवानिवृति से एक दिन पहले करीब दो करोड़ रुपए की सरकारी जमीन का फर्जी तरीके से बयनामा कर दिया। इतना ही नहीं उक्त जमीन का वसीयतनामा कराने से चार माह पहले ही गवाह की मौत हो गई और जिंदा वसीयतकर्ता को मृत बता दिया गया। फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा हुआ तो कृषि उपज मंडी प्रशासन ने अपनी भूमि पर स्वामित्व का बोर्ड लगाकर कलेक्टर से शिकायत की है।
कोसी रोड स्थित कृषि उपज मण्डी के लिए 1979 में करीब दो बीघा भूमि आवंटित हुई। वर्ष 2001 से इस भूमि पर स्थाई अस्थाई अतिक्रमण है। हाल ही में उक्त भूमि का रामेश्वर दास वैश्य निवासी भरतपुर हाल निवासी 35 जनकपुरी नई दिल्ली के नाम से फर्जी तरीके से 8 नवंबर 2011 को वसीयत नामा तैयार कर गांव पल्ला निवासी हरज्ञानी प|ी भरतू गुर्जर को उसकी सेविका बताते हुए वसीयत करा दी। जीवित रामेश्वर दास वैश्य को एसएमएस अस्पताल जयपुर में 22 फरवरी 2014 को मृत बताकर मृत्यु प्रमाण-पत्र भी जारी करा लिया। मजेदार बात यह है कि वसीयत पंजीयन पर गवाह बने रहमान पुत्र धन्नू मेव निवासी लेबड़ा की चार माह पूर्व ही 18 जुलाई 2011 को मृत्यु हो चुकी थी तथा जिसका मृत्यु रिकॉर्ड ग्राम पंचायत में दर्ज है। हल्का पटवारी तुलाराम ने 24 नवंबर 2014 को उक्त खसरा नम्बर की 32 ऐयर भूमि का नामान्तरण हरज्ञानी गुर्जर निवासी पल्ला के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया। 27 नवंबर 2014 को सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले कामां तहसीलदार उम्मेदसिंह ने इस भूमि का बयनामा संता प|ी हंसा गुर्जर निवासी अकबरपुर, कम्पूरी प|ी दामोदर जाट पटवारी निवासी कस्बा कामां एवं सावित्री प|ी देवेन्द्र गुर्जर एडवोकेट निवासी ग्राम विरार तहसील कामां के नाम कर दिया।
इनका कहना है
कलेक्टर से मिले व्यापारी
शुक्रवारशाम कामां व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष शमशेरसिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने कामां एसडीएम बल्देवराम चौधरी को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और तहसीलदार द्वारा फर्जी तरीके से बयनामा की गई भूमि को मण्डी समिति को सुपुर्द करने की मांग की। फर्जी तरीके से बेचान की गई दो बीघा जमीन वर्तमान में डीएलसी दरों के आधार पर 28 लाख 16 हजार रुपए की है। जबकि वर्तमान बाजार भाव के अनुसार इस भूमि की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है।
काम