छाता में मिला शव
कामां. गांवछिछरवाड़ी से गुरुवार को लापता हुए 14 वर्षीय छात्र का शव उत्तर प्रदेश के कोसीकला छाता रेल्वे स्टेशन के मध्य यूपी क्षेत्र में मिला। मृतक के परिजन शाम को शव लेकर पहुंचे।
परिजनों के अनुसार गांव छिछरवाड़ी निवासी 14 वर्षीय छात्र विनोद पुत्र रमेश लोधा अर्द्धवार्षिक परीक्षा होने के कारण कामां कस्बे में पैन पैड लेने के लिए आया था, यहां से वह गुरुवार को लापता हो गया था। तलाश करने के बाद जब छात्र का पता नहीं चला तब शुक्रवार को कामां थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया।