- Hindi News
- स्कूलों में शिक्षकों का टोटा तीन में तालाबंदी प्रदर्शन
स्कूलों में शिक्षकों का टोटा तीन में तालाबंदी-प्रदर्शन
ऐंचवाड़ा: छात्र 118, शिक्षक मात्र दो
कामां:गांवऐंचवाड़ा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर विद्यार्थियों ने मंगलवार को स्कूल पर ताला जड़ दिया। तहसीलदार उम्मेदसिंह ने ग्रामीणों को समझाकर ताला खुलवाया। स्कूल में प्रधानाध्यापक सहित तीन अध्यापक कार्यरत है। स्कूल में कक्षा एक से लेकर 10 वीं तक की कक्षाओं का कुल नामांकन 118 है और दो अध्यापक जगदीश नेत राम अध्ययन कराते हैं। प्रधानाध्यापक दीनदयाल सिंह अन्य सरकारी का र्यो से हमेशा इधर-उधर रहते है। इससे अध्ययन करने में परेशानी होती है। तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाया लेकिन वे अध्यापकों की मांग पर अड़े रहे। बाद में काफी समझाईश के बाद ग्रामीणों की जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक से फोन से वार्ता कराकर दोपहर करीब बारह बजे ताला खुलवाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही अध्यापकों की व्यवस्था की जाएगी।
कबई:अध्यापकों की कमी पर प्रदर्शन
नदबई:कबईके राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में अध्यापकों की कमी के कारण ग्रामीणों ने ताला लगा कर विरोध प्रदर्शन किया। विद्यालय के अध्यापकों ने अपने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। संकुल प्रभारी प्राचार्य शिवदयाल शर्मा मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से समझाइस की, लेकिन ग्रामीण अध्यापकों के रिक्त दो पदों पर शीघ्र अध्यापक लगाने की मांग को लेकर अड़े रहे तथा विद्यालय के गेट पर नारेबाजी करते रहे। जिस पर शर्मा ने संस्कृत विभाग के उच्चाधिकारियों से फोन पर बात की, उच्चाधिकारियों के कहने पर शर्मा ने ग्रामीणों को तीन दिन के अंदर अध्यापक लगाने का अाश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने दोपहर डेढ़ बजे ताला खोल दिया। इस मौके पर यदुवीर सिंह, सरपंच मोहन सिंह, माधव, चंद्रशेखर, रनवीर, हीर आदि मौजूद थे।
कामां. गेट पर ताला बंद कर विरोध जताते ग्रामीण।
नदबई. स्कूल के गेट पर ताला बंद कर प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं।