पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शैल्टर होम से 6 बच्चे भागे

शैल्टर होम से 6 बच्चे भागे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. दिशाफाउंडेशन द्वारा जवाहर नगर में संचालित ओपन शैल्टर होम परिवर्तन के रोशनदान को तोड़कर मंगलवार रात छह बच्चे भाग गए। भागे बच्चों ने पहले जंगले की जाली काट डाली और उसके बाद रोशनदान को तोड़कर निकल गए, जिनका सुबह वार्डन को पता चला। भागे बदमाशों की पूरे दिन तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस के अनुसार इस संबंध में ओपन शैल्टर होम परिवर्तन के परियोजना समन्वयक योगेश उपाध्याय ने पुलिस को गुमशुदा की रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के मुताबिक कामां निवासी 15 वर्षीय पवन कुमार पुत्र नारायण, सियालदह पंश्चिमी बंगाल निवासी 16 वर्षीय बुलेट पुत्र पवेश मुंशी 7 वर्षीय कादिर पुत्र कासिम, पुरानी दिल्ली निवासी 13 वर्षीय पवन शर्मा पुत्र रमेश शर्मा, गांव सौकर खेड़ली कठूमर अलवर निवासी 10 वर्षीय सागर पुत्र समय सिंह, 8 वर्षीय समीर पुत्र समय सिंह रात 3 बजे कमरे का रोशनदान तोड़कर भाग गए। जब बुधवार सुबह 6 बजे वार्डन द्वारा चाय के लिए जगाने के लिए कमरा खोला तो बच्चे कमरे में नहीं थे। वार्डन ने तुरंत बच्चों के लापता होने की सूचना कार्यरत कर्मचारियों को दी। शेषपेज 20 पर...

शैल्टरहोम से...

जिसपर कर्मचारियों ने उक्त सभी बालकों की सभी जगह तलाश की। परंतु बालकों का कहीं भी पता नहीं लगा।

सरकारके सहयोग से है संचालित

राज्यसरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहयोग से ओपन शैल्टर होम परिवर्तन के नाम से दिशा फाउंडेशन संचालित करती है। जिसमें असहाय फुटपाती बच्चों के संरक्षण किया जाता है। उनके लिए आवास के साथ-साथ खानपान पढ़ाई की व्यवस्था की जाती है।

कौनबालक कब से था

कामांका पवन कुमार 16 मई से, सियालदह के बुलेट कादिर 15 सितंबर से, पुरानी दिल्ली का पवन 8 अगस्त से, खेड़ली निवासी सागर समीर 11 अगस्त से बाल कल्याण समिति के आदेश से आवासरत थे।



भरतपुर. इस रोशनदान का शीशा तोड़कर भागे थे बच्चे।

समिति ने लगाया देरी से सूचना देने का आरोप

बालकल्याण समिति के अध्यक्ष आलोक शर्मा के अनुसार ओपन शैल्टर होम परिवर्तन से भागे 6 बालकों के संबंध में समिति ने जांच दल गठित कर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया है। सुबह 3 बजे की वारदात को शाम तक छुपाकर रखने से मामला संदिग्ध है। दिशा फाउण्डेशन ने बुधवार शाम 3.30 बजे बाल कल्याण समिति को सूचना दी है, जबकि रात 3 बजे कमरे का रोशनदान तोड़कर 6 बालक