पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाचा निकला आठ साल की भतीजी का हत्यारा

चाचा निकला आठ साल की भतीजी का हत्यारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कामां| कस्बेमें पिछले दिनों हुई बालिका की हत्या के मामले में चाचा ही हत्यारा निकला है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी चाचा को गिरफ्तार किया है। बालिका हत्या को लेकर कस्बे में पिछले 15 दिनों से पुलिस के खिलाफ आक्रोश था, जिसके चलते बाजार बंद प्रदर्शन भी किया गया था।

पुलिस के अनुसार आठ वर्षीय बालिका की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोपी परिवार में रिश्ते में चाचा रवि मीणा ही निकला। आरोपी दिल्ली स्थित आरएसी की 11वीं बटालियन सी कम्पनी में कांस्टेबल पद पर कार्यरत है। रवि ने बालिका की निर्मम हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस को प्रथम दृष्टया बालिका के पड़ोसी परिजनों पर शक था।

एएसपी राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि मृतक बालिका के आरोपी चाचा रवि मीणा पुत्र रामचंद्र मीणा कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। वह मेला वाले दिन से मेडिकल अवकाश पर था। 17 सितम्बर को डयूटी पर पुन: दिल्ली चला गया था। इसे जांच में मदद करने के बहाने फोन कर कामां बुलाया गया। पुलिस ने विश्वास में लेकर आरोपी से सारे राज खुलासा कराए। गौरतलब है कि 9 सितम्बर को कस्बे के गयाकुंड पर नागा साधुओं के मेले से आठ वर्षीय बालिका गायब हुई थी, जिसका शव 11 सितम्बर को गयाकुंड के निकट मौजूद खोर नामक पानी के गड्ढे में तैरता मिला था। इसका मुकदमा थाने में मृतक बालिका चांदनी के पिता बाबूलाल मीणा ने दर्ज कराया था।