प्रजापति समाज का सामूहिक विवाह 20 को
भरतपुर | प्रजापतिविकास सेवा समिति कामां की बैठक प्रजापति धर्मशाला में सम्पन्न हुई, इसमें 20 फरवरी को रौनक मैरिज गार्डन, मथुरा बाई पास भरतपुर में होने वाले जिला स्तरीय छठवें सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। विवाह स्थल पर धूम्रपान मद्यपान आवश्यक रुप से निषेध होगा। बारात अनोखी होटल से सुबह 7 बजे विवाह स्थल रौनक मैरिज गार्डन पर पहुंचेगी। बैठक में जिला संयोजक रतनसिंह प्रजापति, किशन प्रजापति, मोहनश्याम, रामस्वरूप प्रजापति आदि मौजूद थे।