- Hindi News
- दो माह से तलाश रहे थे, घर में मिले नाग नागिन
दो माह से तलाश रहे थे, घर में मिले नाग-नागिन
कामां. पिछलेदो माह से मोहल्ले के लोग आसपास नाग नागिन को तलाश कर रहे थे। दोनों ने ही मोहल्ले के लोगों को परेशान कर रखा था। लेकिन नाग नागिन का जोड़ा पूर्व पार्षद ईश्वरी कोली के परिवार में मिला। धोला कुआं निवासी में स्थित उनके आवास में सपेरे ने नाग-नागिन का जोड़ा उनके 32 अंडे बच्चों को पकड़ा।
पार्षद का परिवार पिछले दो माह से नाग-नागिन के आतंक से परेशान था। पूर्व में भी सपेरा से एक नाग-नागिन को घर से पकड़वा चुके हैं। अक्सर नाग-नागिन का जोड़ा पार्षद की पुत्रवधु नागनी कोली को दिखाई देता था। इससे वह भयभीत रहती थी। यह किस्सा अपने ससुर सास को बताया तो उन्होंने परिवार को दूसरे मकान में रहने को भेज दिया और स्वयं अपने मकान में रहकर नाग नागिन के जोड़े को देखा। इस पर मथुरा जिले के थाना छाता के गांव भदावल निवासी सुंदर सपेरा को अपने घर लेकर आया और नाग नागिन के जोड़े सहित उनके बच्चों को पकड़वाया।
कामां. जार मंें बंद सांप और अंडे।