पत्नी साथ नहीं आई तो खुद काे लगाई आग
कामां. ससुरालगए गांव चक नदौला निवासी हारुन मेव के 25 वर्षीय पुत्र रसीद मेव ने गृह क्लेश से तंग आकर अपने शरीर पर कैरोसिन डालकर आग लगा ली। इसे उपचार के लिए कामां अस्पताल लाया गया, जिसकी स्थिति चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। उसकी प|ी ने ससुराल जाने से मना कर दिया था। इससे युवक नाराज था।