कामां में नेहरू युवा मण्डलों का गठन
कामां| नेहरूयुवा केन्द्र संगठन भरतपुर द्वारा ब्लाॅक स्तर पर गांव-गांव जा कर मंगलवार को नेहरू युवा मण्डलों का गठन किया गया। इसके अंतर्गत पंचायत समिति सभागार में करीब 50 गांवों के 80 युवाओं की बैठक संजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर सद्दाम हुसैन, विनोद कुमार, निसार आदि सदस्य मौजूद थे।