अस्पताल का किया निरीक्षण
कामां. बुधवारको मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरेन्द्र सिंह ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरेन्द्र सिंह ने बताया कि जल्द ही क्षेत्र में सक्रिय नीम हकीमों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। डॉ. हरेन्द्र सिंह ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश देते हुए जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूताओं को सर्दी के मौसम में कम्बल उपलब्ध कराने तथा रात में लाइट जाने पर जनरेटर चलाने के निर्देश दिए।