नाबालिग से ज्यादती का मामला दर्ज
जुरहरा.गावं भंडारानिवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को अगवा कर उसके साथ ज्यादती करने का आरोप लगाकर नामजद युवकों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी हीरालाल सैनी ने बताया कि भंडारा निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज कराकर बताया कि बुधवार को उसकी पत्नी उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री अपने पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गई थी। जहां नखरू निवासी विरार कामां, फकरू निवासी नसबारी गोविन्दगढ़ तथा सद्दाम निवासी भंडारा हथियारों का भय दिखाकर उसकी पुत्री को अगवा कर ले गए। घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने एवं उसके परिजनों ने उक्त आरोपियों की तलाश की। जिसमें उसकी पुत्री बेहोशी की हालत में भंडारा वाली नहर के किनारे सुनसान जगह में पड़ी मिली, जिसने होश आने पर उसे बताया कि नखरू ने उसके साथ ज्यादती की है। पीडि़त ने उक्त लोगों पर अपने पुत्री का अपहरण कर ले जाने तथा उसके साथ ज्यादती करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है।