पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को 2.35 हजार सहायता राशि दी

किसानों को 2.35 हजार सहायता राशि दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कामां.कृषि उपजमण्डी समिति द्वारा राजीव गांधी कृषक साथी योजना के अंतर्गत बुधवार को कृषि उपज मण्डी समिति के अध्यक्ष फारूख खान, सचिव उमेश शर्मा ने 2 लाख 35 हजार रूपए की सहायता राशि के चैक वितरित किए। सचिव ने बताया कि रावलका निवासी तेजसिंह की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उसकी प|ी संतरा को 1 लाख रूपए , जुरहरी निवासी अरसीदा की मृत्यु पर उसके पति जमशेद को 1 लाख रूपए, थ्रेसर में गल्ला लगाते समय हाथ कट जाने पर शोयब मेव निवासी सांवलेर को 25 हजार रूपए का चेक वितरित किया गया। इसी प्रकार कृषि कार्य करते समय पैर की अंगुली कटने से सबलाना निवासी दशरथ को 5 हजार रूपए, कुट्टी की मशीन से अंगुली कटने पर सुन्हेरा निवासी सुखवीर को 5 हजार रूपए का सहायता राशि का चेक दिया गया। इस मौके पर लाल चन्द पोशवाल, किशोर कुमार सक्सैना, भारत भूषण शर्मा, रामगोपाल शर्मा, प्रेमपाल आदि मौजूद थे।