पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छिछरवाड़ी में तनाव, पुलिस तैनात

छिछरवाड़ी में तनाव, पुलिस तैनात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कामां. गांवछिछरवाड़ी में गुरुवार को लापता हुए 14 वर्षीय छात्र विनोद लोधा का शव एक दिन बाद उत्तर प्रदेश के कोसीकला रेल्वे स्टेशन पर मिलने के बाद रविवार को मामले ने तूल पकड़ लिया। पहले गांव में ग्रामीणों परिजनों की पंचायत हुई, इसमें पहले गांव के दलित परिवार के एक युवक के साथ मारपीट की गई और फिर उसके घर पर हमला कर दो महिलाओं सहित तीन लोगों को घायल कर दिया।

कार्यवाहक थाना प्रभारी मोहनसिंह जोधा ने बताया कि छिछरवाड़ी के छात्र विनोद लोधा का शनिवार देर शाम अंतिम संस्कार के बाद ग्रामीणों परिजनों ने पंचायत बुलाई। इसमें गांव के दलित परिवार को भी बुलाया गया। पंचायत में मामले ने तूल पकड़ लिया और ग्रामीणों ने दलित युवक की पिटाई शुरू कर दी। यहां से वह बच कर घर पहुंचा, लेकिन वहां भी कुछ लोग पहुंच गए और घर पर पथराव कर मारपीट कर दी। मारपीट पथराव में नहना पुत्र सुंदर, मंजू, बसंता, सुंदर, नानक, पूरन आदि घायल हो गए। पुलिस ने हमलावरों को खदेड़ दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गांव में पुलिस बल तैनात किया है।

यह है विवाद का कारण

कोसीकलांके रेल्वे स्टेशन के समीप मृत मिले छात्र विनोद लोधा गांव के ही दलित परिवार के युवक कालीचरण की बाइक पर सवार होकर गांव से कोसी चौराहे तक आया था। परिजनों का आरोप है कि विनोद लोधा की हत्या में कालीचरण का हाथ है। इसी बात को लेकर दलित परिवार गांव के लोगों में विवाद हो गया।