पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 26 घंटे में 4 अटैक, डॉक्टरों ने दी एसिडिटी की दवा, मौत

26 घंटे में 4 अटैक, डॉक्टरों ने दी एसिडिटी की दवा, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके नामी एचसीजी मल्टी स्पेशियलिटी कारपोरेट अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अहमदाबाद के जानेमाने व्यवसायी जहांगीर कामा को 2 अगस्त को बीमार पड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे 25 अगस्त तक वहीं भर्ती रहे। इस बीच 26 घंटों में उन्हें चार बार हार्टअटैक आया। लेकिन डाॅक्टरों ने उन्हें एस्थेलिन और एसिडिटी की दवा दे दी। इससे 25 अगस्त को उनकी मौत गई थी। रविवार को कामा के बेटे रुस्तम कामा ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ क्रिमिनल केस का नोटिस भेजा है। जहांगीर कामा की प|ी ने भी सीईआरसी को अस्पताल प्रशासन के खिलाफ लापरवाही की शिकायत की है। इसमें अटैक के बावजूद उन्हें हाइपरटेंशन और एसिडिटी की दवा देने की बात कही गई। एचजीसी का संचालन डॉ. अजयकुमार करते हैं।

^जहांगीर रुस्तम कामा काे डायबिटीज, हाइपरटेंशन था। उन्हें सिवियर हार्टअटैक आया था। -डॉभरत गढ़वी, एचसीजीअस्पताल के सीईओ