ट्रक की टक्कर से कांस्टेबल की मौत
पहाड़ी. कामां-पहाड़ीमार्ग स्थित सुदामापुरी के पास सोमवार को तेज गति से रहे एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार कांस्टेबल की मौत हो गई। कांस्टेबल कोर्ट समन तामील कराकर लौट रहा था। पुलिस के अनुसार पहाड़ी थाने पर कार्यरत कांस्टेबल महेंद्र कुमार सैनी निवासी बेढम दोपहर बाद बाइक लेकर गांव भैंसेढ़ा में समन तामील कराने गया था। आते समय सुदामापुरी के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक बरामद कर लिया है।