पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीजल लेने जाते किसानों से 1.75 लाख रुपए लूटे

डीजल लेने जाते किसानों से 1.75 लाख रुपए लूटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहाड़ी. फिरोजपुर-झिरकामार्ग पर ट्रक में सवार आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार सुबह करीब छह बजे डीजल लेने जा रहे किसानों से पौने दो लाख रुपए लूट लिए। किसानों ने विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट कर हथियारों का भय दिखाया। बदमाश ट्रक को भी बीती रात्रि हरियाणा बीमा बॉर्डर के पास से लूटकर लाए थे। इसकी शिकायत मालिक ने हरियाणा पुलिस को दी थी।

थाना खोह टोडा निवासी संतकुमार पुत्र लीला जाटव साथी महेन्द्र के साथ एक पिकअप गाड़ी लेकर डीजल लेने के लिए हरियाणा बॉर्डर के पास स्थित पेट्रोल पम्प पर जा रहा था। पहाड़ी से निकलते ही अजमुददीन की होटल के समीप तेज गति से एक ट्रक आया। चालक ने ट्रक को पिकअप के सामने लगा दिया। ट्रक में सवार करीब छह हथियारबंद बदमाश निकले और पिकअप के चारों और घूमने लगे। एक बदमाश ने गाड़ी का शीशा फोड़ दिया और मारपीट कर एक लाख 75 हजार रुपए लूट ले गए। पीडितों ने पास के ही पेट्रोल पंप पर जाकर पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना दी। पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानों पर तलाश कराई गई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।

शेषपेज 13 पर...

डीजललेने जाते...

बदमाशहरियाणा से ट्रक लूटकर राजस्थान की सीमा में घुसे। लेकिन उनकी कोई जांच नहीं की गई। उन्होंने लूटे ट्रक की सहायता से लूट की दूसरी वारदात को भी अंजाम दिया। लेकिन यहां भी पुलिस नाकाबंदी तक ही सीमित रही। पहाड़ी इलाके में पिछले एक महीने के अंतराल में लूट की दर्जनों वारदातें हो चुकी हैं। छह दिन पहले ही दर्जनभर डंपर चालकों से नगदी मोबाइल लूट की घटना हो चुकी है। लेकिन पुलिस अभी तक जांच के अलावा कोई जवाब नहीं दे सकी है।