पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता सप्ताह अभियान शुरू

स्वच्छता सप्ताह अभियान शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका द्वारा स्वच्छ राजस्थान कार्यक्रम के तहत मुख्य बाजार में सफाई कार्य कराकर तीन किलो प्लास्टिक कैरीबैग्स जब्त किया। कार्यवाहक सफाई निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को जाटव मोहल्ला, पुराना वाई पास रोड, मेव थड़ी, वार्ड संख्या 14, रोडवेज बस स्टैण्ड, पुलिस थाना तहसील कार्यालय परिसर में सफाई कार्य किया तथा कीटनाशक पाउडर फिनायल का छिड़काव कराया गया। इस दौरान 15 दुकानदारों से 3 किलो प्लास्टिक कैरीबैग्स जब्त की। इस अवसर पर अधिशाषी जय सिंह मीणा, उपाध्यक्ष बद्रीप्रसाद, पार्षद अब्दुल वहीद, चन्द्र प्रकाश तिवाडी सुभाष चन्द मौजूद रहे।

वैर.नगरपालिका वैर की ओर से राजस्थान स्वच्छता अभियान की शुरूआत वैर के ऐतिहासिक सफेद महल से की गई। कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि राजस्थान स्वच्छता सप्ताह के तहत कस्बे के वार्ड संख्या 1 से 4 तक में चौराहों गलियों में सड़क,नालियों की सफाई की गई। वहीं कस्बे के लोगों को गंदगी नहीं फैलाने के लिए प्रेरित किया गया तथा निर्धारित स्थानों पर ही कचरा निस्तारण करने की सलाह दी गई। इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष पूरन धाकड़, जीतेन्द्र गर्ग, मंगतीराम सैनी, सुनील कुमार, करन सिंह,अशोक आदि मौजूद थे।

भुसावर.राज्यसरकार के निर्देश पर राजस्थान स्वच्छता अभियान के तहत नगर पालिका मंडल की ओर से अभियान की शुरूआत की गई। नगर पालिका अध्यक्ष देशराज पहाडिय़ा ने बताया की कस्बे की प्रत्येक गली में सफाई कराने के साथ ही कचरा पात्र रखे जाएंगे। सड़कों पर पशुओं को बांधने वाले लोगों को नोटिस दिये जा रहे हैं। इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता विकास कुमार जैन,पार्षद स्वरूप मीणा,कैलाश चन्द्र,कुन्दन सैनी,सुभाष चन्द,अशोक जोशी,लालाराम सैनी विष्णु शर्मा,सहित सफाई कर्मचारी आदि ने सड़कों पर झाडू लगाई।

कामां.नगरपालिका द्वारा 8 से 14 दिसम्बर तक मनाए जा रहे स्वच्छता सप्ताह अभियान के प्रथम दिन सोमवार को स्वच्छता अभियान जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी पुरुषोत्तम अवस्थी ने रवाना किया। रैली कस्बे के बस स्टैण्ड, बाइपास चौराहा, अंबेडकर सर्किल, देहली गेट, लाल दरवाजा होती हुई नगर पालिका पहुंची। यहां लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। रैली में नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी सफाईकर्मी आदि मौजूद थे।

वैर. अिभयान के दौरान सफाई करते लोग।