क्षतिग्रस्त पुलिया से हो रहे हादसे
सहसनहोकर अमरूका जा रहे सड़क मार्ग पर बनी गांव लाडलाका की पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से इस स्थान पर अब तक कई दुर्घटना हो चुकी है, इसके क्षतिग्रस्त होने के संबंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग को जानकारी होने के बाद भी अभी तक पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई है। रविवार रात को फिर एक कार इसमें गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जबकि कार सवार दो युवक चोटिल हो गए।
कस्बे के अम्बेडकर सर्किल और गांव लाडलाका के बीच हथीन माइनर के सहायक नाले पर बनी पुलिया सड़क के बीच घुमावदार स्थान पर है। इस पुलिया के संबंध में इस सड़क पर कोई भी संकेतक बोर्ड नहीं लगे होने के कारण वाहन चालक को इस पुलिया का एहसास इसके नजदीक आने पर ही हो पाता है। तब तक वाहन को चालक नियंत्रित करता है जब तक वाहन पुलिया से नीचे नाले में गिर जाता है। रविवार की रात्रि को उक्त मार्ग से होकर पहाड़ी कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में से वापस अपने घर साथी राज के साथ भिवाडी जा रहे भिवाडी निवासी विज्जू भास्कर की कार उक्त पुलिया का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण नाले में जा गिरी जिससे दोनों युवक चोटिल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस एवं चिकित्सा स्टाफ ने कार सवार युवकों एवं गाड़ी को नाले से बाहर निकलवाया। पीडब्लूडी कामां के सहायक अभियंता जलसिंह सिनसिनवार ने बताया कि लाडलाका पुलिया की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। वर्क ऑर्डर के आते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
मरम्मत के अभाव में गांव लाडलाका की पुलिया पर हो चुकी हैं कई दुघर्टनाएं
हालात
जुरहरा. नाले में गिरी कार (फाईलफोटो)