अहीर समाज का प्रतिभा सम्मान 28 को
भरतपुर. जिलाअहीर महासभा समिति की ओर से 28 दिसंबर को सुबह 11 बजे यादव समाज छात्रावास कामां में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समिति के मीडिया प्रभारी भगवान सिंह यादव ने बताया कि समाज के कक्षा 10 वीं में न्यूनतम 70 प्रतिशत अधिक, कक्षा 12 वीं में न्यूनतम 65 प्रतिशत एवं अधिक बीए, बीएससी, बीकॉम एवं एमए, एमएससी, एमकॉम में न्यूनतम 60 प्रतिशत एवं अधिक, राज्य स्तर पर प्राप्त स्थान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ी, स्काउट, एनसीसी, राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कार एवं सी सार्टिफिकेट प्राप्त, एमबीबीएस, आईआईटी, एनडीए, जेआरएफ आदि में चयन एवं 2014 में सरकारी सेवा नियुक्त समाज के लोगों का सम्मान किया जाएगा।