पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस बदमाशों में फायरिंग, बाइक जब्त

पुलिस बदमाशों में फायरिंग, बाइक जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जखोकर पुल की घटना बदमाश भागे, जानलेवा हमले का मामला दर्ज

भास्करन्यूज|जुरहरा

गुड़गांवाकैनाल के जखोकर पुल पर बुधवार देर रात पुलिस एवं ईनामी बदमाशों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें बदमाश बाइक छोड़ अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने बदमाशों की बाइक को जब्त कर लिया है।

हरियाणा निवासी उक्त बदमाशों के खिलाफ पुलिस दल पर जान लेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है। तीनों बदमाश कामां सर्किल के विभिन्न थानों के लूट के मामलों में वांछित चल रहे हैं। थानाधिकारी हीरालाल सैनी ने बताया कि क्षेत्र में हरियाणा निवासी वांछित ईनामी बदमाशों के आने की सूचना पर गुड़गांवा कैनाल के जखोकर पुल पर नाकाबंदी की गई।

यहां जखोकर की ओर से बाइक पर सवार बदमाश जैद मेव, लोमड़ी मेव निवासी सिंगार पुन्हाना तथा हारून पुत्र हकमू मेव निवासी विशंभरा शेरगढ़ यूपी हाल आबाद सिंगार पुन्हाना को रोकने का प्रयास किया। बदमाशों ने पुलिस नाकाबंदी को देखकर बाइक को वापस जखोकर की ओर मोड़ लिया, लेकिन बाइक का संतुलन बिगड़ने से कैनाल की पटरी पर गिर गए।

बदमाश बाइक को छोड़कर पुलिस दल पर फायरिंग करते हुए कैनाल की दूसरी तरफ झाड़ियों में जा छुपे। बदमाशों ने पुलिस दल पर तीन राउण्ड फायर किए, जबकि पुलिस ने आत्मरक्षा में पांच राउण्ड फायर किए। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों से होते हुए हरियाणा की ओर भाग गए। पुलिस ने मौके से बदमाशों की बिना नंबरी बाइक को जब्त कर लिया।

बदमाशों के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले

आरोपियोंके खिलाफ चोरी, लूट डकैती के कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इनमें आरोपी जैद के खिलाफ पुन्हाना, नूंह, फरीदाबाद, पलवल, टपूकड़ा में 9 मामले चोरी, लूट डकैती के दर्ज हैं। शब्बीर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के 2 मामले पुन्हाना थाने में दर्ज हैं तथा सहजाद के खिलाफ भी बल्लभगढ़ थाने में मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उक्त तीनों के खिलाफ कामां सर्किल के थाना क्षेत्रों में 4 सितम्बर को जुरहरा थाना क्षेत्र के गांव पाई-सोनोखर के बीच गाड़ी, जेवर सहित नगदी लूटने आिद के मामले दर्ज हैं।

वांछित हैं तीनों ईनामी बदमाश

जैदउर्फ साजिद उर्फ आरिफ पुत्र उस्मान मेव, शब्बीर उर्फ लोमड़ी पुत्र ईसाद मेव निवासी सिंगार पुन्हाना, हारुन पुत्र हकमुद्दीन निवासी विशंभरा शेरगढ़ हाल आबाद सिंगार तथा सहजाद उर्फ आजाद पुत्र दीनमोहम्मद सक्का निवासी विक्टी पुन्