बैठक में सरकारी योजनाओं का बहिष्कार
कामां| राजस्थानसहकारी संघ भरतपुर-धौलपुर कर्मचारी संघ की की बैठक व्यवस्थापक यूनियन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस मौके पर सर्व सम्मति से लालाराम शर्मा को उपाध्यक्ष तथा सुरेशचन्द को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में वक्ताओं ने सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त करते सभी सरकारी विभाग की योजनाओं भामाशाह, पैंशन भुगतान के कैम्पों का बहिष्कार करने तथा 21 फरवरी को प्रधान कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। इसके अलावा बैठक में अन्य योजनाओं का भी बहिष्कार करने पर विचार विमर्श किया गया।