पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खण्डेलवाल वैश्य समाज ने मनाया रजत जयंती समारोह

खण्डेलवाल वैश्य समाज ने मनाया रजत जयंती समारोह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खण्डेलवालसमाज ने शुक्रवार को रजत जयंती समारोह खण्डेलवाल वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष रामबाबू खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया।

संरक्षक कैलाशचंद लोहिया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत अखिल भारतीय खण्डेलवाल वैश्य महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि कैलाश चंद सर्राफ ने दीप प्रज्जवलन कर की। इसके बाद कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय खण्डेलवाल वैश्य महासभा के प्रधानमंत्री नरेश रावत, सुरेश मेठी का सम्मान किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कैलाश चंद सर्राफ ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए युवाओं को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने समाज को रजत जयंती पर 51 हजार दान स्वरूप प्रदान किए। इस अवसर पर कस्बा निवासी राजेन्द्र लोहिया को अखिल भारतीय खण्डेलवाल वैश्य महा समिति का कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। इस मौके पर कृष्ण मुरारी लोहिया, खेमराज बटवाड़ा, मनोज लोहिया, दीपक पीतलिया, मोहित आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...