पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पथ संचलन निकला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनेरा. राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को घाटा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पथ संचलन हिन्दू गर्जना निकाला गया। पथ संचलन सुबह नौ बजे प्रारंभ हुआ। जो कस्बे के साथ लुणखंदा, पीलखेडी, मेलाना, सरसी, बेनीपुरिया, मनोहरखेडी, कोचवा, बांगेडा, बडावली होते हुए राउमावि पहुंचा। वहां धर्मसभा को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक पृथ्वीसिंह ने कहा कि भारत की पहचान हिन्दू राष्ट्र के रूप में होती है। जिला सह कार्यवाह पुष्कर कुमार शर्मा ने बताया कि कस्बे के गांवों में पथ संचलन के निकलने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया।