विवाहिता ने तोड़ा दम
कनेरा. निंबोदागांव में करीब सप्ताहभर पहले झुलसी एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पिछले सप्ताह झालावाड़ जिले के गांव केनपुरा हाल निंबोदा निवासी फोरीबाई (26) प|ी लालचंद चारण ने खुद पर केरोसीन डालकर आग लगा दी थी। यहां अस्पताल लाने के बाद उसे उदयपुर रैफर किया गया। सात-आठ दिन इलाज चलने के बाद फोरीबाई ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। परिजन फोरीबाई के शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव केनपुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज किया।