पंचायत दिवस पर रिकार्ड की जांच
कनेरा | पंचायतदिवस पर राजीव गांधी सूचना केंद्र पर शुक्रवार को जिला परिषद के अधिशाषी अभियंता सिराज अली बोहरा ने पांच वर्षों के आय-व्यय के ब्यौरों की जांच की। निर्मल भारत ग्राम योजना के तहत महानरेगा से कनवर्ट करके 147 व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति करवाई गई। सहायक अभियंता अनिल जैन ने बताया कि निर्मल भारत अभियान के तहत गांव में सफाई, पानी, बिजली, नालियाें सहित कई कार्यों की स्वीकृति ली। खुले में शौच से मुक्ति के लिए लोगो को प्रेरित करने के लिए शर्मसार यात्रा निकाली गई। सरपंच तुलसीराम धाकड़, सचिव जगदीशचंद्र व्यास, सत्यनारायण धाकड़, घनश्याम धाकड़, डालचंद्र कोली, गणपत धाकड़ मौजूद थे।