- Hindi News
- कनेरा | कालभैरू आयोजन समिति द्वारा बुधवार रात्रि को राउमावि
कनेरा | कालभैरू आयोजन समिति द्वारा बुधवार रात्रि को राउमावि
कनेरा | कालभैरू आयोजन समिति द्वारा बुधवार रात्रि को राउमावि के सामने काल भैरू के स्थान पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या में दुर्गेश मेवाड़ी भगवतीलाल ने नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। आयोजन समिति के रामनिवास सेन ओमप्रकाश राठौड़ ने बताया प्रतिवर्ष यहां भजन संध्या का आयोजन करवाया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा काल भैरू के दीप प्रज्जवलित कर फीता काट कर किया गया।
देर रात तक चली भजन संध्या