पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषक महिलाओं को अनुदान की जानकारी दी

कृषक महिलाओं को अनुदान की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीवगांधी सूचना केंद्र पर मंगलवार को सरपंच तुलसीराम धाकड़ की अध्यक्षता में महिला कृषकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में कृषि में मिलने वाले अनुदान, संतुलित उर्वरक का प्रयोग, खाद बीज की खरीद का बिल लेना, जैविक खेती की जानकारी पौध संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई।

सहायक कृषि अधिकारी हरिमोहन शर्मा ने बताया कि बुधवार को मैलाना में, 12 दिसंबर को निंबोदा, 15 को सरसी, 16 को बांगेडाघाटा, 17 को बड़ावली ग्राम पंचायतों पर एक दिवसीय महिला कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में उपसरपंच तिलकराज जैन, पटवारी भंवरलाल जटिया, वार्डपंच दिलीप मेघवाल, देवगिरी गोस्वामी सहित महिलाएं मौजूद थी।