कुएं में गिरने से विवाहिता की मौत
शंभूपुराथाना क्षेत्र के सावा कस्बे में कुएं में गिरने से मंगलवार को एक विवाहिता की मौत हो गई।
सावा निवासी लालीबाई (30) प|ी गणपतलाल पूर्बिया की लाश उसके ससुराल के कुएं के पानी में मिली। कुएं के बाहर उसकी चप्पल तगारी मिलने के बाद पानी में साड़ी नजर आने पर पुलिस को सूचना दी गई। शंभूपुरा थाना प्रभारी दलपतसिंह, एएसआई गोपाललाल सावा चौकी प्रभारी नाथूसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और लाश को पानी से बाहर निकलवाया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। अस्पताल में तहसीलदार कमलसिंह राठौड़, गिरदावर उदयलाल श्रीमाली समेत सावा सरपंच मोहनलाल पूर्बिया भी मौजूद थे। मृतका का पीहर ससुराल सावा में ही है। दोनों पक्षों की ओर से किसी तरह का कोई संदेह नहीं जताया गया। बताया गया कि मृतका के एक पुत्र हुआ, लेकिन प्रसव के समय ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद से उसका मानसिक संतुलन ठीक कुछ बिगड़ गया था। इधर, सावा में महिला चिकित्सक का पद रिक्त होने से बस्सी से डॉ. पुनीता शर्मा पोस्टमार्टम के लिए यहां पहुंची, वहीं मोर्चरी नहीं होने से पोस्टमार्टम भी अस्पताल के एक कमरे में करना पड़ा। इन अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया।