- Hindi News
- मदरसों में सिखाया जाता है आतंकवाद : साक्षी महाराज
मदरसों में सिखाया जाता है आतंकवाद : साक्षी महाराज
भास्कर न्यूज नेटवर्क | कन्नौज
उत्तरप्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि मदरसों को बंद कर देना चाहिए। इनमें राष्ट्रीयता की शिक्षा नहीं, आतंकवाद सिखाया जाता है। रविवार को कन्नौज में साक्षी महाराज ने कहा, ‘किसी मदरसे में 26 जनवरी और 15 अगस्त को तिरंगा नहीं फहराया जाता। हमारे कई स्कूलों को सरकारी सहायता नहीं मिलती। लेकिन मदरसों को दी जाती है। उन्होंने जोड़ा, ‘लव जिहाद सोची-समझी साजिश है। इसके लिए अरब देशों से पैसा आता है। लव जिहाद के लिए अलग-अलग धर्मों के हिसाब से रेट फिक्स हैं। पंजाबी लड़कियों को जाल में फंसाने के लिए 11 लाख रुपए, हिंदू लड़कियों के लिए 10 लाख रुपए मिलते हैं।
जैन समाज की लड़कियों को जाल में फंसाने के लिए आठ लाख रुपए मिलते हैं।
समाजवादी पार्टी ने उनके बयान की निंदा की है। सपा ने इसे समाज को बांटने वाला बयान बताया। कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी ने कहा कि सांसद को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। अगर उनके पास सबूत हैं तो सामने रखें।