कन्नौज | घोसुंडाबांध का एक गेट पिछले पांच सितंबर से खुला हुआ है। इसके चलते सतपुड़ा जाने वाले मार्ग पर बने काजवे पर इन दिनों अवैध रूप से मछलियां पकड़ने वालों का जमघट लगा रहता है। बेरोकटोक मछलियां पकड़ने के साथ ही ये लोग सुरक्षा साधनों का भी उपयोग नहीं करते, जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका है।